गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को गावां प्रखंड के गावां, माल्डा और पिहरा बाजार में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें मुख्य रूप से बीडीओ महेंद्र रविदास और थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार शामिल हुए। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर लोगों से शांति एवं आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दुर्गापूजा को लेकर मरकच्चो में निकला फ्लैग मार्च, शांति बना...