गिरडीह, अक्टूबर 25 -- मजदूरों को संगठित करने की तैयारी Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। असंगठित मजदूर मोर्चा ने मुफ्फसिल क्षेत्र में मजदूरों और ग्रामीणों को संगठित करने के लिए गांव की ओर चलो अभियान तेज करने की घोषणा की है। भाकपा माले के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, जल्द ही क्षेत्र में मजदूरों की बड़ी गोलबंदी की जाएगी। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि मजदूरों के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने फैक्ट्री मालिकों और प्रबंधन पर मजदूरों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की तैयारी की बात कही। अभियान में भाकपा माले के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक और असंगठित मजदूर मोर्चा की केंद्रीय कमेटी के नेताओं क...