गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थित चौक-चौराहों पर सप्ताह के अलग-अलग दिनों में साप्ताहिक हाट का आयोजन किया जाता है। साप्ताहिक हाट में ग्रामीणों को सभी प्रकार के सामान बाजार मूल्य से कम दामों में मिलते हैं, जबकि दुकानदारों को एक ही स्थान में ज्यादा से ज्यादा ग्राहक मिलते हैं, जिस कारण से साप्ताहिक हाट दुकानदारों - ग्राहकों की पसंद की जगह है। ऑनलाइन बाजार के बढ़ते प्रचलन के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में साप्ताहिक हाट ग्राहको की पसंद की जगह मानी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र के साप्ताहिक हाट में शुद्ध और ताजा सब्जी, सब्जी के पौधे, मनिहारी के सामान, जूता - चप्पल सहित अन्य सामान बाजार मूल्य से सस्ता मिलते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...