Gridih News: गांडेय में विवाह भवन बनाने की मांग
गिरडीह, जुलाई 5 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने रविवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को आवेदन देकर गांडेय में विवाह भवन बनाने की मांग की है। प्रमुख ने आवेदन के माध्यम से कहा कि गांडेय में एक भी विवाह भवन नहीं है। विवाह भवन नहीं रहने से आम लोगों को काफी समस्या उत्पन्न होती है। प्रमुख ने कहा कि गांडेय के मेदनीसारे में डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हो गया है, परंतु उक्त कालेज में अभी तक पठन - पाठन का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। प्रमुख ने आवेदन के माध्यम से मंत्री को जनहित के कार्यों को ध्यान में रखते हुए गांडेय में विवाह का निर्माण और डिग्री कालेज में पढ़ाई शुरु करवाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.