गिरडीह, अगस्त 9 -- Gridih News: गांडेय। गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर शनिवार को गांडेय प्रखंड के फुलजोरी और डोकीडीह के पंचायत सचिवालय में आय, जाति, आवासीय, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। फुलजोरी पंचायत में राजस्व कर्मचारी विजय चौधरी, पंचायत सेवक बैजनाथ वर्मा और मनरेगा जेई अब्दुल कादिर लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर रहे थे। फुलजोरी में आयोजित शिविर में कुल 104 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें आय जाति के 100, जन्म प्रमाण पत्र के लिए 3 और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 1 आवेदन शामिल है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो सुलेमान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...