गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपरा में शिक्षा व्यवस्था बदहाली के दौर से गुजर रही है। विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति न होने के कारण यहां नामांकित 126 बच्चों का शैक्षणिक भविष्य संकट में नजर आ रहा है। आलम यह है कि कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालय में महज 2 ही शिक्षक उपलब्ध हैं। 2019 से लगातार घटी शिक्षकों की संख्या

शिक्षकों की कमी का कारण विद्यालय में शिक्षकों की कमी अचानक नहीं हुई, बल्कि बीते कुछ वर्षों में शिक्षकों के स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति से यह संकट गहराया है। साल 2019 में यहां 4 शिक्षक कार्यरत थे, लेकिन इसी वर्ष शिक्षक अशोक कुमार सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद 2021 में शिक्षक संतोष कुमार शर्मा का चयन सरकारी शिक्षक के र...