Gridih News: गमछा और प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मान, संथाल समाज के व्यवस्थापकों के चेहरे खिले
गिरडीह, नवम्बर 26 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जब राजस्व विभाग की ओर से गांव-गांव में समाज को संभालने वाले मांझी-नायके को गमछा ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, तो पंचायत सचिवालयों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को बेंगाबाद प्रखंड के पंचायत सचिवालयों में लगे शिविर में संथाल समाज के व्यवस्थापकों का भव्य सम्मान हुआ। शिविर में समाज के मांझी हाड़ाम, नायके, जोग मांझी, प्राणिक, गोडेत, कुड़म नायके आदि को सम्मानित किया गया। बेंगाबाद सीओ सफी आलम ने कहा कि बेंगाबाद प्रखंड के 25 पंचायतों में शिविर लगाकर समाज के उक्त व्यवस्थापकों को राजस्व विभाग की ओर से सम्मानित करने का काम किया गया है। जो लोग शिविर में उपस्थित नहीं हो पाए, उन्हें उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: आदिवासी समाज के पारंपरिक पदधारकों को कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.