गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला में मारपीट की घटना घटी है। मारपीट में गद्दी मोहल्ला निवासी एकबाल अहमद रिजवी, उनका पुत्र मुस्ताक अहमद अंसारी व मुख्तार अहमद अंसारी घायल हुए हैं। इस संबंध में एकबाल अहमद रिजवी की शिकायत पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में कुरैशी मोहल्ला निवासी मो मुम्ताज आलम, आदिल कुरैशी, मुस्ताक कुरैशी, अरमान कुरैशी, सबा प्रवीण एवं क्युम कुरैशी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यह भी पढ़ें- Gridih News: सेनादोनी में दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 के विरुद्ध प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...