गिरडीह, सितम्बर 24 -- Gridih News: झारखंड धाम/रेम्बा,प्रतिनिधि। गणेश पूजा समिति पतारडीह रेम्बा ने बुधवार की देर शाम आयोजित आमसभा में वर्ष 2026 में आयोजित गणेश पूजा महोत्सव के आय-व्यय का पूरा हिसाब सदस्यों के समक्ष रखा। कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद आमसभा में समिति का विस्तार करते हुए अगले एक वर्ष के धार्मिक आयोजनों की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। बैठक में तय हुआ कि समिति की ओर से वर्षभर नियमित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक बुधवार को साप्ताहिक भजन-कीर्तन होगा। बैशाख माह में प्रतिदिन भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। बेैशाख पूर्णिमा को भंडारा होगा। रामनवमी पर ध्वजारोहण और साल में एक बार अखंड रामायण का पाठ कराया जाएगा। वहीं गणेश पूजा महोत्सव को भव्य रूप देने के साथ बड़े धार्मिक कार्य...