Gridih News: गजराज का गुस्सा: खेतको में हाथियों ने तीन घरों को किया क्षतिग्रस्त
गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के खेतको गांव में गुरुवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि दर्जनों किसानों की मकई, धान और बादाम की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शुक्रवार को बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने खेतको पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों व किसानों से जानकारी ली। विधायक ने दूरभाष पर हजारीबाग डीएफओ से बात कर क्षेत्र में घूम रहे हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भगाने की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही प्रभावित किसानों एवं गृहस्वामियों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की। बता दें कि बगोदर इलाके में एक पखवाड़े से जंगली हाथियों का उत्पात जारी है。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.