Gridih News: गंदगी से त्रिवेणी घाट की खूबसूरती पर दाग
गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। खरगडीहा और आसपास के इलाके के लाखों लोगों की आस्था के केंद्र त्रिवेणी घाट की बदहाल स्थिति पर कांग्रेस जिला महासचिव अनिल चौधरी ने चिंता जताई है। घाट और नदी के आसपास फैली गंदगी, पुराने व दान में मिले कपड़ों के बिखरे रहने से धार्मिक स्थल की सुंदरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से घाट के विकास की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है।
त्रिवेणी घाट का महत्व उन्होंने कहा कि त्रिवेणी घाट सिर्फ स्नान करने का स्थान नहीं, बल्कि लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और धार्मिक अनुष्ठान व कर्मकांड के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में घाट की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भी जिम्मेदारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.