गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, आदिवासी जमीन की कथित खरीद-बिक्री, सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण समेत किसान, मजदूर एवं आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकपा माले ने सोमवार को चेतावनी मार्च निकाला। मार्च खोरीमहुआ मोड़ से शुरू होकर करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा। यहां पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ के नाम एलआरडीसी सुनील कुमार प्रजापति को स्मार पत्र सौंपा। मार्च का नेतृत्व धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार यादव, नगर अध्यक्ष विनय संथालिया एवं अशोक पासवन, जिला परिषद सदस्य विजय पांडेय ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों, अंचल कार्यालयों एवं थ...