गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेशनरो में बुधवार को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल, बैग व कॉपी का वितरण किया गया। विद्यालय को कुल 57 साइकिल मिली थी, जिनमें 51 विद्यार्थियों को साइकिल दी गई। छह विद्यार्थियों के अनुपस्थित रहने के कारण उनकी साइकिल विद्यालय में सुरक्षित रखी गई है। मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य रंधीर प्रसाद, शिक्षक संजीव प्रसाद यादव, शिवमंगल चौधरी, मदन मोहन प्रसाद यादव, रामप्रसाद यादव, दीपेंद्र कुमार, मनोज प्रसाद यादव, एसएमसी अध्यक्ष सुशीला देवी, पंचायत समिति सदस्य अभिमन्यु यादव, अयोध्या प्रसाद यादव, संजय लाल यादव, मनोहर लाल यादव समेत अन्य उपस्थित थे। मनोहर लाल यादव ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।

हिंद...