गिरडीह, अगस्त 5 -- Gridih News: राजधनवार। धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत गादी गांव में खेत में रखी लकड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित ने परसन ओपी में आवेदन देकर चार नामजद तथा 2-3 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, गादी गांव निवासी गौकरण राय (52) ने बताया कि उनके खेत में गांव के बिनोद राय द्वारा लगभग तीन एकड़ क्षेत्र में लकड़ी रख दी गई थी। उन्होंने धान रोपाई के समय ही लकड़ी हटाने का अनुरोध किया था, लेकिन लकड़ी नहीं हटाई गई। मंगलवार को वह ट्रैक्टर लेकर खेत जोतवाने पहुंचे तो लकड़ी वहीं पड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने बिनोद राय को फोन कर लकड़ी हटाने के लिए कहा। आरोप है कि कुछ देर बाद बिनोद राय, प्रवीण राय, दिवाकर राय, अजय राय तथा 2-3 ...