गिरडीह, अक्टूबर 19 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में देवरी का रहनेवाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के बुढियासराय निवासी उमेश हेम्ब्रम के पुत्र रमेश हेम्ब्रम के रूप में हुई है। युवक के सिर एवं बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना के बाद बेंगाबाद थाना के एसआई उदय सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए पुलिस वाहन से बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। दुर्घटना छोटकी खरगडीहा-चतरो पथ पर खुरचुट्टा के समीप आम बगान के पास घटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार युवक पारडी...