Gridih News: खरगडीहा में रसोईया-सह-सहायिकाओं का मिला प्रशिक्षण
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र, राजकीय बुनियादी विद्यालय खरगडीहा में रविवार को पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत एक दिवसीय गैर आवासीय रसोईया-सह-सहायिका प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में संकुल अंतर्गत विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोईया-सह-सहायिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पोषणयुक्त मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना तथा रसोईया-सह-सहायिकाओं को भोजन बनाने और परोसने के दौरान आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित संकुल साधनसेवी रंजीत कुमार साहू ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.