गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: डुमरी। डुमरी थाना क्षेत्र के हेठटोला के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में एक हाइवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाइवा का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि गया निवासी हाइवा चालक सुनील कुमार कोलकाता की ओर से अपना घर गया लौट रहा था। हेठटोला के समीप सड़क पर पहले से एक ट्रक खराब अवस्था में खड़ा था। बारिश और अंधेरा होने के कारण चालक को ट्रक नजर नहीं आया और हाइवा ने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त के...