गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। प्रतापपुर विद्युत उपकेंद्र में स्थापित 5 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाकर 10 एमवीए करने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने गिरिडीह विद्युत विभाग के महाप्रबंधक प्रदोष कुमार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। सुनीता कुमारी ने बताया कि प्रतापपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र में कई स्थानों पर कम क्षमता वाले वितरित ट्रांसफॉर्मरों को अधिक क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मरों में बदला गया है, जिससे उपकेंद्र पर विद्युत भार काफी बढ़ गया है। वर्तमान 5 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर बढ़ते लोड को वहन करने में सक्षम नहीं है। इसके कारण बार-बार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति में परेशानी हो रही है। उन्होंने जनहित में उपकेंद्र में 10 एमवीए क्षमता का...