गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार से आयोजित दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- दूसरे पेज की लीड: डीएवी कथारा में सात विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई खेल प्रतिभासमापन समारोह समापन समारोह के मुख्य अतिथि नवीन कुमार सेवानिवृत आईएएस अधिकारी, विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ सरिया, बगोदर धनंजय राम थे। डीएवी स्वागं ने तीन गोल्ड और एक ब्रांज के साथ पहला स्थान, एसआरके डीएवी सरिया ने दो गोल्ड लाकर दूसरा तथा डीएवी भंडारीदह ने एक गोल्ड लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। एसडीपीओ ने अपने संबोधन में कहा कि शत...