गिरडीह, नवम्बर 22 -- मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुल 33 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक पक्ष के बहादुर साव ने देवरी पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि 16 नवंबर को उनके भतीजे अपने साथियों के साथ गांव के नौका आहर के पास बैठकर नास्ता कर रहा था। इसी समय विरोधी पक्ष के लोगों ने उन लोगों पर अचानक हमला कर मारपीट करने लगे। जिसमें वे लोग घायल हो गए। मामले में उन्होंने गांव के राजेंद्र राय उर्फ गुड्डू, प्रवीण राय, विनोद राय, पंकज राय, गंगाधर सहित 16 नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों पर रंगदारी के रूप में रुपय...