गिरडीह, अगस्त 19 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। निमाडीह पंचायत के बिसनीटीकर, कामता एवं निमाडीह गांव में मंगलवार को अखिल भारतीय किसान महासभा एवं झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा की ओर से संयुक्त सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई तथा किसानों और मजदूरों के अधिकारों को लेकर जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: खनन विधेयक झारखंड के अस्तित्व पर हमला, होगा जोरदार संघर्ष: राज राजेंद्रकेंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लगातार किसान और मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खनन को लेकर जो विधेयक लाया जा रहा है, वह उचित नहीं है। इससे ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों के हित प्रभावित...