गिरडीह, सितम्बर 24 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत के केंझिया गांव में एक सप्ताह पहले 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर नया 63 केवी का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। गुरुवार को मुखिया प्रतिनिधि पूरन कुमार महतो के द्वारा विधिवत फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उप मुखिया विनोद पासवान, संतोष पासवान, बबलू पासवान, राजदेव पासवान, सीकेन्द्र पासवान, सुदामा पासवान, अजित पासवान, रणजीत पासवान, अजय पासवान, लालू पासवान, अयोध्या पासवान समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...