गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह में कुत्तों के झुंड के हमले से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार मंझिलाडीह निवासी दीपेश कुमार साव की 7 वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गली में मौजूद कुत्तों के झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। आवारा कुत्तों के झुंड के हमला करने पर वह घबरा गई और भागने की कोशिश भी विफल रही। संयोग था कि अपने बच्चे को खोजने निकले एक व्यक्ति की नजर कुत्तों के द्वारा बच्ची पर किए जा रहे हमले पर गई। तब उसने हो- हल्ला किया। इसके बाद 10-12 लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े, तब कुत्तों का झुंड भागा और फिर घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। कुत्तों ने बच्ची को नोंच-नोंच कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर दे...