गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत चितरडीह पंचायत के भिखोडीह गांव के समीप शुक्रवार दोपहर कुत्ता बचाने के चक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गये। जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम किरतनियाडीह के दोनों रहनेवाले हैं। पति का नाम भुनेश्वर हजाम और उनकी पत्नी का नाम सावित्री देवी है। दोनों को सड़क पर घायल अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया।

एंबुलेंस सेवा में देरी स्थानीय लोगों के अनुसार, एंबुलेंस के लिए चार-पांच बार फोन करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस ने अपनी गाड़ी में दोनों घायलों को बैठाया और प्राथमिक उपचार के लिए जमुआ सामुद...