Gridih News: कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत, यूडी कांड अंकित
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम बदगुन्दा कला के टोला कोल्हरिया में कुएं में गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गयी। मृतका 24 वर्षीया चम्पा कुमारी पति सतीश कोल है। घटना शुक्रवार देर रात उस वक्त घटी जब विवाहिता चम्पा कुमारी कुआं पर पानी भरने गयी थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरे कुएं में गिर गयी। सूचना पर शनिवार की सुबह मुफस्सिल पुलिस पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में मृतका के भाई बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी ढालचन्द कोल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.