गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के हरिपालडीह गांव स्थित कच्ची सड़क बरसात के दिनों में कीचड़युक्त हो गई है। सड़क कीचड़ युक्त होने से ग्रामीणों की आवाजाही समेत बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी होती है। कीचड़ युक्त सड़क रहने के कारण प्राथमिक विद्यालय हरिपालडीह के बच्चे खेत के बीच बनी पगडंडी से विद्यालय जाते हैं। बता दें कि उक्त सड़क से ग्रामीण मोहनडीह होते हुए गांडेय जाते हैं। शुक्रवार को कीचड़युक्त सड़क के सामने खड़े होकर अनिता देवी, फूल कुमारी देवी, जीरवा देवी, कुंती देवी, सरिता देवी, बबलू हाडी, किशोर सिह, टिकू हरिजन, वीरेन्द्र राम, पंकज स्वर्णकार सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे।इस विषय में पंचायत के उप मुखिया त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा...