गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पुराना बाजार निवासी सह किसान जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सनातन तिवारी को शनिवार को प्रखंड परिसर के बाहर एक व्यक्ति के द्वारा धमकी दी गई है। उक्त मामले को लेकर सनातन तिवारी ने सोमवार को गांडेय थाना में आवेदन देकर अनुज राय पर जान से मारने, शारारिक क्षति पहुंचाने की धमकी देने, आदोलन बंद करने, रजिस्टर 2 और आरटीआई के सभी आवेदनों को वापस लेने हेतु दबाब बनाने का आरोप लगाया है। सनातन तिवारी ने पुलिस से मामले की जांच कर तथा मामले के पीछे शामिल भू माफियाओं पर मामला दर्ज कराने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से सनातन तिवारी ने कहा कि वह सामाजिक और राजनैतिक रूप से सक्रिय है तथा वर्तमान में उनकी पार्टी किसान जनता पार्टी के बैनर तले किसानों के हक के लिए रजिस्टर-2 की प्रमाणित प्रतिलिपि देने म...