गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत निमाडीह पंचायत के सुदूरवर्ती पिपराकोणी गांव के एक किसान परिवार के होनहार बेटे ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिपराकोणी निवासी किसान सुरेश यादव के पुत्र पंकज कुमार यादव ने 720 अंकों में 554 अंक प्राप्त कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। पंकज ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, अरखांगो से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च विद्यालय, भंडारो से माध्यमिक शिक्षा पूरी की और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा का रुख किया। उन्होंने बताया कि पहली बार आयोजित नीट परीक्षा रद्द ...