गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के टिकामघा में एक होटल संचालक के किराए के मकान से अज्ञात चोरों ने निर्माण सामग्री और अन्य सामान चोरी कर लिए। पीड़ित ने जमुआ थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में मनोज कुमार यादव, पिता हरी महतो, मूल निवासी मांझतर, पोस्ट ऊपरबहीयार, थाना पथरोट, जिला देवघर ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से टिकामघा में किराए के मकान में रहकर होटल का संचालन करते हैं। बताया कि 30 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे वे होटल और मकान में ताला लगाकर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने गए थे। 12 जुलाई 2026 को वापस लौटने पर देखा कि मकान की चारदीवारी के अंदर रखा सामान गायब है। अज्ञात चोर 15 पीस एल्वेस्टर चदरा, लोहे की दो सीढ़ियां, पांच मोटे लोहे के पाइप और घ...