गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां स्थित ऐतिहासिक काली मंडा मंदिर की सदियों पुरानी मेला भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। गुरुवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित विशेष बैठक में ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि किसी भी सूरत में मेला क्षेत्र की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंदिर में शपथ लेकर लोगों ने इस जमीन को मुक्त कराने के लिए तन-मन-धन से लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को ले हंगामाक्या है मामला बैठक में बुजुर्गों ने बताया कि काली मंडा प्लॉट संख्या 2058 में स्थित है। इसके अगल-बगल प्लॉट 2059 और 2060 सरकारी (जीएम) भूमि है। करीब 400 वर्षों से यहां मेला लगता आ रहा है और यज्ञ वेदी भी मौजूद है। आरोप है कि कुछ लोग फर्जी कागजातों के सहारे इस भू...