Gridih News: कार दुर्घटनाग्रस्त, दोनों सवार सुरक्षित
गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा के समीप मंगलवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पर दो लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि वाहन पर सवार दोनों लोग सुरक्षित रहे। किसी को अधिक चोट नहीं आई। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से उन्हें सुरक्षित कार से बाहर निकाला गया। बदीडीहा स्थित होटल के संचालक गुड्डू मंडल ने बताया कि सुबह अचानक तेज आवाज सुनायी पड़ी। बाहर निकला तो देखा की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसके बाद अन्य लोग भी पहुंचे और दोनों लोगों को कार से बाहर निकाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.