गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग एनएच पथ पर सोनबाद पेट्रोल पंप के सामने कांवरिया यात्रियों की कार और टोटो के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में टोटो चालक घायल हो गया जबकि कार पर सवार कांवरिया बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल टोटो चालक को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के संबंध में बताया गया कि देवघर में जलार्पण कर कांवरिया यात्री कार से हजारीबाग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बनहती सोनबाद के समीप कार ने आगे जा रही टोटो को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में टोटो चालक घायल हुआ है। घायल टोटो चालक गिरिडीह का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...