गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: बेंगाबाद। जिला प्रशासन द्वारा अवैध माइंस के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बावजूद बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रही है। अरतोका में अवैध माइंस पर कार्रवाई के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के एक खास इलाके में अवैध ढंग से पत्थर का खनन और परिवहन जारी रहने की सूचना मिल रही है। वहीं विभिन्न नदी घाटों पर बालू का अवैध खनन भी बदस्तूर चल रहा है। सूत्रों के अनुसार अवैध खनन से निकाले गए पत्थरों को रात के अंधेरे में ट्रकों और ट्रैक्टरों के माध्यम से विभिन्न क्रशरों तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं सुबह होते ही मुख्य सड़कों पर बालू लदे ट्रैक्टरों की कतारें देखने को मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साथ 3 से 4 ट्रैक्टरों में बालू भरकर तस्करी की जा रही है। प्रखंड क्षेत्र में पत्थर और बालू के अवैध खनन को लेकर...