गिरडीह, सितम्बर 4 -- Gridih News: तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी गांव के उतरी छोर पर स्थित झाड़ी के पास गुरुवार को संदेहास्पद स्थिति में काजू के पेड़ में फंदे पर लटका हुआ एक नाबालिग लड़की का शव मिला है। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान खिजुरी गांव के निवासी सहदेव तुरी की 16 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी के रूप में की गई है। रिया कुमारी ने खुद से फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है, का पता नहीं चल पाया है। लेकिन इसको लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। कई लोग इसे हत्या तो कई लोग इसे आत्महत्या करार दे रहे हैं।

घटना का विवरण इस सम्बन्ध में बताया गया कि रिया दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अपने भाई के साथ खिजुरी बाजार से समोसा लेकर आई और वह घर में सभी के साथ बैठकर समोसा खाई। इसके बाद रिया कपड़ा बदल कर कि...