Gridih News: कांवरियों के स्वागत को जमुआ का लोटस टेंपल तैयार
गिरडीह, जुलाई 31 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला को लेकर जमुआ प्रखंड का जलीय सूर्य मंदिर जगन्नाथडीह-मिर्जागंज में बाबा धाम जानेवाले शिवभक्त कांवरियों का पड़ाव है। इस अवसर पर सुल्तानगंज तथा देवघर जानेवाले कांवरिए यहां रुकते हैं और बोल बम के नारों की गूंज यहां सुनाई पड़ती है। बाबाधाम जाने के दौरान जलीय सूर्य मंदिर रास्ते में पड़ता है। वैसे सालोंभर यहां श्रद्धालु भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। यह भी पढ़ें- Gridih News: श्रावणी मेले में चाक-चौबंद रहेगी व्यवस्था: एसडीपीओविशेष तैयारी जलीय सूर्य मंदिर समिति की ओर से यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस वर्ष भी श्रावण को लेकर यहां विशेष तैयारी है। कांवरियों के उत्साहवर्द्धन और थकान दूर करने को लेकर यहां अध्यात्मिक माहौल में गीत-संगीत और प्रवचन, ठहरने को विशाल धर्मशाला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.