गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जानेवाले कांवरियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर पीरटांड़ पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से पीरटांड़ पुलिस ने आपात स्थिति में सहायता के लिए पुलिस पदाधिकारियों का संपर्क नंबर जारी किया गया है। बताया जाता है कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग से भारी संख्या में कांवरिया श्रद्धालु से भरे वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। पारसनाथ तक आने के लिए भी बाबा के भक्त इस मार्ग का उपयोग करते हैं। मुख्य मार्ग में आवाजाही के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल पुलिस के द्वारा रखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- कांवरियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर प...