गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम के तत्वावधान में शुक्रवार को अधिवक्ता संघ भवन में डॉ शंकर शेष लिखित नाटक कोमल गांधार का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन कला संगम के सचिव सतीश कुंदन एवं डिजाइन नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद ने किया था। नाट्य मंचन का उद्घाटन अध्यक्ष पंकज ताह की अध्यक्षता में कला संगम के संरक्षक अजय कुमार सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार, डॉ तारकनाथ देव, शिवेंद्र सिन्हा, सुजय राज गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नाटक कोमल गांधार महाभारत के कथानक पर आधारित है, जिसमें एक स्त्री का अपने पिता के छल प्रपंच का मूक विद्रोह को दर्शाता है। गांधारी अपनी शादी हस्तीनापुर के सम्राट से होने की खबर से आह्लादित रहती है, लेकिन जब एक दासी द...