गिरडीह, सितम्बर 23 -- Gridih News: गावां प्रखंड में भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना का पर्व करमा पूजा बुधवार को कर्म डाली के विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। सुबह होते ही गांवों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों का समूह नदी और जलाशयों की ओर निकल पड़ा। सिर पर कर्म डाली और जुबां पर पारंपरिक गीतों के साथ बहनों ने कर्म डाली का विधिवत विसर्जन किया। इसके पूर्व मंगलवार की रात विभिन्न गांवों में घर-घर कर्म डाली स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। बहनों ने पूरी श्रद्धा के साथ कर्म देव की पूजा कर अपने भाइयों की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। यह भी पढ़ें- Nawada News: करम एकादशी: ​सर्वार्थ सिद्धि और प्रीति योग में बहनों ने भाइयों के लिए की पूजा देर रात तक कई पूजा स्थलों पर पारंपरिक गीतों और पूजा-अर्चना का द...