गिरडीह, सितम्बर 21 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। आरईओ विभाग की लापरवाही और संवेदक की मनमानी से पारडीह-बदवारा मुख्य सड़क हादसे को दावत दे रही है। सड़क बने महीनों बीत गए, लेकिन किनारे फ्लैंक अब तक मोरम से नहीं भरा गया, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। आरईओ विभाग के तहत करोड़ों रुपये की लागत से पारडीह से बदवारा-मुरगुमी तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क का पक्कीकरण और पीसीसी निर्माण कराया गया है। धनबाद के एक संवेदक ने चार माह पूर्व काम पूरा कर बोर्ड भी लगा दिया, लेकिन सड़क किनारे फ्लैंक भरने का कार्य अधूरा छोड़ दिया। बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना प्रभारी ने भी सड़क सुरक्षा को देखते हुए मुंशी से कई बार फ्लैंक भरने को कहा, लेकिन अब तक कार्य नहीं हुआ। आरोप है कि प्राक्कलन के अनुसार गार्डवाल, पुलिया, नाली और फ्लैंक का कार्य होना था, लेकिन मानकों...