गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: सरिया। हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से भारतीय रेलवे को प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है बावजूद यहां महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन से रेलवे को भारी राजस्व मिलने के बाद भी यात्रियों की सुविधाओं और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सरिया वासियों का कहना है कि ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के लोग ट्रेनों के ठहराव के लिए प्रयासरत नहीं हैं। वर्षों से सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों की सुर्खियों तक में हजारीबाग रोड स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठती रही है। स्थानीय सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा रेलवे के अधिकारियों के समक्ष भी लगातार मांग रखी जाती रही है। विध...