गिरडीह, अगस्त 16 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस पर परिवर्तन सोशल एंड एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने ग्राम पंचायत करिहारी में झंडोत्तोलन के बाद 'मां के नाम एक पेड़' अभियान के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की ओर से ग्रामीणों के बीच कुल 151 पौधों का वितरण किया गया। मौके पर संस्था के सचिव देवनन्दन कुमार वर्मा ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर देश की स्वतंत्रता के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि "नहीं कुछ तो एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़ते हुए प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर मधुबन-बापूधाम में ग...