गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के दरियाडीह में सोमवार दोपहर करंट लगने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के कवईटांड़ निवासी अरबाज अंसारी (25) पिता जमन मियां के रूप में हुई है। वह दरियाडीह में एक निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर का काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर लटके तिरपाल को हटाने की कोशिश में वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। बताया गया कि अरबाज राज मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब एक माह पूर्व ही उसकी शादी चुंगलो पंचायत के सलैया गांव में हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों क...