गिरडीह, अक्टूबर 7 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया की घनी आबादी वाले एफसीआई रोड में मंगलवार दोपहर 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि युवक करीब 12 फीट ऊंची छत से नीचे जमीन पर जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को सरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, चन्द्रमारणी निवासी सुरेश मंडल का 22 वर्षीय पुत्र अनीश मंडल एफसीआई रोड स्थित एक मकान में किसी कार्य को लेकर छत पर गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के नंगे तार के संपर्क में उसका हाथ आ गया। तार के संपर्क में आते ही उसे जोरदार करंट लगा ...