गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद माइंस के पास पानी में डूबा एक व्यक्ति का शव रविवार को बरामद किया गया है। शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खण्डीहा निवासी 40 वर्षीय तुलो दास का है। माइंस के पानी में शव होने की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में यूडी कांड अंकित किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मृतक के पुत्र मनीष कुमार दास ने बताया कि उसके पिता बहुत दिनों से मिर्गी बिमारी से पीड़ित है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: संदिग्ध हाल में श्रमिक की मौत, गड्ढे में मिला शव रविवार की सुबह लगभग साढ़े प...