Gridih News: कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को मिली राहत
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के अमतरो पंचायत स्थित अहराय गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले कई दिनों से बिजली संकट बना हुआ था। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए धनवार विधायक सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बिजली विभाग को अनुशंसा पत्र भेजा। इसके बाद विभाग ने गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया। रविवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी है। लोगों को उम्मीद है कि अब उन्हें बिजली संकट से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने पहल के लिए विधायक बाबूलाल मरांडी के प्रति आभार जताया। मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, कामदेव साव, जितेंद्र सिंह, गोलू सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.