गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह में हाल के दिनों में हुए कई आपराधिक मामलों का पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। नगर पुलिस जहां चोरी एवं चेन स्नेचिंग जैसी वरदातों से परेशान हैं। वहीं अहिल्यापुर पुलिस साइबर पुलिस टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपियों समेत सभी आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस कुछ मामलों में जांच का दावा कर रही है, लेकिन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी एवं चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों ने पुलिस की नींद व चैन उड़ा रखा है। हाल के प्रमुख अनसुलझे और चर्चित आपराधिक मामले

अनसुलझे मामले नगर थाना क्षेत्र के बीबीसी रोड स्थित श्वेता सिन्हा पति रितेश सिन्हा के बंद घर को 02 जुलाई 2026 अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने घर से पांच लाख रुपए नकद, 10 भर सोना एवं 400 ग्राम चांदी के जेवरात की चोरी क...