गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क के पेसराटांड़ पुल पर गुरुवार दोपहर ऑटो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक ही परिवार से चार और ऑटो पर सवार दो यानी कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेंगाबाद पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया है। इसमें बाइक सवार महुआर पंचायत बरोटांड़ निवासी सोमर पोद्दार व उनकी पत्नी सुनीता पोद्दार, पुत्र पियुष पोद्दार और तीन वर्षीया पुत्री राधा कुमारी के अलावा देवरी थाना क्षेत्र के तिवारीडीह के रहनेवाले ऑटो चालक महेंद्र तिवारी और मंतोष तिवारी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, बाइक और ऑटो के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित ऑटो पुल की रेलिंग से टकरा कर नदी मे...