गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना में पुलिस ने एससी/एसटी मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ सीसीएल कॉलोनी निवासी कन्हैया सिंह है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एससी/एसटी थाना कांड संख्या 15/26 दिनांक 17 जुलाई 2026 का प्राथमिकी अभियुक्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...