Gridih News: एसपी से मिले भाजपाई, विभिन्न मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: गिरिडीह। भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात कर जिले में हाल के दिनों में हुई विभिन्न घटनाओं को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस प्रशासन से मामलों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने पचम्बा थाना क्षेत्र में श्रेयांश सिन्हा एवं संजीव कुमार के साथ पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज का मामला उठाया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग भी रखी। यह भी पढ़ें- Gridih News: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के बाद दो पक्ष थाना में उलझे, पुलिस ने लाठियां भांज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.