Gridih News: एसडीएम ने एसएफसी गोदाम का किया निरीक्षण
गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: देवरी। खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी समीर रेनियल खलखो ने रविवार को देवरी स्थित प्रखंड जेएसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने गोदाम के स्टॉक पंजी आदि का अवलोकन कर निर्धारित समय पर डीलरों की दुकानों में राशन पहुंचाने का निर्देश संबंधित कर्मियों एवं डीएसडी के संवेदक को दिया। उन्होंने गोदाम के सहायक गोदाम प्रबंधक को समय पर साफ अनाज पीडीएस दुकानों में उपलब्ध करवाने एवं गोदाम के आसपास सफाई करवाने का निर्देश दिया। उपस्थित पीडीएस संचालको को भी साफ-सुथरा एवं सही वजन में लाभुकों को नियमित रूप से राशन देने का निर्देश दिया। प्रति यूनिट चार किलो चावल एवं एक किलो गेंहू लाभुकों को देने का निर्देश दिया गया। कहा कि किसी भी पीडीएस संचालको के खिलाफ शिकायत मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सहायक गोद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.